पंचकूला.
प्रदेश के एक पूर्व डीजीपी का वाट्सएप नंबर हैक कर उनके परिचितों को पैसे की डिमांड वाले मैसेज भेजे गए। अधिकांश परिचित तो उस मैसेज की लैंग्वेज देखकर समझ गए, लेकिन अंबाला एक हैड कांस्टेबल ट्रैप का शिकार हो गए। पूर्व डीजीपी के द्वारा अब साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया गया है।
पूर्व डीजीपी निर्मल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च की शाम को करीब 4 बजे उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने बताया कि आपके पास एक पार्सल आया है, उसे रिसीव करने के लिए अपने फोन से कॉल करके अपने पार्सल के बारे पता कर सकते हैं। जिसके बाद कॉल करने वाले ने उनके वाट्सएप का ओटीपी अपने नंबर पर रिसीव कर लिया और खुद के फोन में पूर्व डीजीपी का वाट्सएप नंबर शुरू कर दिया।
हेड कॉन्स्टेबल बना ठगी का शिकार साइबर ठगों ने पूर्व डीजीपी के सभी परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे मांगना शुरू कर दिया। अधिकांश परिचित तो मैसेज की लैंग्वेज देखकर समझ गए और उन्होंने उसे कोई रुपये नहीं भेजे। लेकिन अंबाला के एक हैड कांस्टेबल ने 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
