भोपाल
सशस्त्र सीमा बल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एसएसबी में कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो पैरामिलिट्री बल में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम – पदों की संख्या
कांस्टेबल – 827
हेड कांस्टेबल – 233
कुल पद – 1060
योग्यता
उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से पदानुसार 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस या संबंधित ट्रेड में आईटीआई या उसमें दक्षता होनी चाहिए। हेड कांस्टेबल पदों के लिए 10वीं के साथ आईटीआई या 12वीं के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
अधिकतम आयु – 25 से 27 वर्ष (पद अनुसार)
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
शारीरिक दक्षता परीक्षा
शारीरिक मापदंड परीक्षा
लिखित परीक्षा
कौशल या टाइपिंग परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ – 21 मार्च 2026
अंतिम तिथि – 20 अप्रैल 2026
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आवेदन लिंक पर क्लिक करें
नया पंजीकरण करें
लागिन कर फार्म भरें
दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
शुल्क जमा करें और फार्म जमा करें
प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें
जरूरी सलाह
फार्म भरते समय सही जानकारी दें।
शारीरिक परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करें।
नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
तैयारी के टिप्स
प्रतियोगी परीक्षाओं के शिक्षक एवं करियर काउंसलर मोहित शर्मा के अनुसार एसएसबी केवल नौकरी नहीं, बल्कि अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।
पद के अनुसार अपनी क्षमता का आकलन करें।
लिखित और शारीरिक तैयारी साथ-साथ करें।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और कटऑफ का अध्ययन करें।
मेडिकल फिटनेस की जांच पहले ही करा लें।
हर विषय के लिए समय निर्धारित करें।
नियमित मॉक टेस्ट दें और गलतियों का विश्लेषण करें।
रोजाना दौड़ और व्यायाम करें।
संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें।
कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें और अंतिम समय में केवल पुनरावृत्ति करें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
