पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई पहल, पावरकॉम ने मांगी अपडेटेड संपर्क जानकारी

राज्य

जीरकपुर.

पावरकॉम द्वारा पूरे राज्य भर के खपतकारों का मोबाइल नंबर और ईमेल डिटेल्स अपडेट करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। विभाग का कहना है कि इस मुहिम का मकसद खपताकारों को सही जानकारी इकट्ठा कर बिजली संबंधी सेवाएं और सूचनाएं सीधे तौर पर सही खपतकार तक पहुंचाना है।

पावरकॉम के अनुसार डेटा अपडेट होने से न सिर्फ खपतकारों को समय पर जानकारी मिलेगी, बल्कि विभाग और खपतकारों के बीच संचार भी और प्रभावशाली होगा। पावरकॉम ने खपतकारों को  QR कोड के जरिए अपने मोबाइल नंबर और ईमेल डिटेल्स अपडेट करने की अपील की है। विभाग के मुताबिक पिछले कई सालों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल नंबर बदले हैं, कई मकान और फ्लैट खरीदे-बेचे गए हैं, जबकि कई जगहों पर पुराने मालिकों या किराएदारों के मोबाइल नंबर अभी भी बिजली कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड हैं। इस वजह से विभाग की तरफ से भेजी गई जरूरी जानकारी कई बार असली खपतकारों तक नहीं पहुंच पाती।

सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ीं: गिल 
इस बारे में पावरकॉम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अमनदीप सिंह गिल ने बताया कि पावरकॉम का पूरा मैनेजमेंट ओरेकल सॉफ्टवेयर के जरिए चलता है। इस सिस्टम से बिजली के बिल, बिजली कटौती की जानकारी, शिकायतों का स्टेटस, शिकायतों का समाधान और दूसरी जरूरी जानकारी सीधे खपतकारों को भेजी जाती है। पावरकॉम की कई सर्विसेज अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ गई हैं। खपतकार ऑनलाइन कंप्लेंट रजिस्टर कर सकते हैं, बिजली बिल की जानकारी ले सकते हैं, पेमेंट कर सकते हैं और कंप्लेंट का स्टेटस भी जान सकते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry