भारत सरकार के साथ करियर बनाना चाहते हैं? और अच्छे मौके की तलाश में हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड (CWDB) ने यंग प्रोफेशनल की हायरिंग निकाली है। 35 साल से उम्र लोगों को मौका दिया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को जयपुर जाकर काम करना होगा। इस भर्ती के लिए वूल बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट woolboard. in की मदद से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारत सरकार अपने विभिन्न निकायों के लिए समय-समय पर भर्ती निकालती रहती है। यह भर्ती भी इसी का हिस्सा है। जो अभ्यर्थी अपने करियर के शुरुआती स्टेज में है, खासकर उनके लिए यह मौका गोल्डन चांस बन सकता है। आपकी प्रोफाइल में इस जॉब का अनुभव आगे नए रास्ते खोल सकता है। हर महीने सैलरी भी अच्छी मिलेगी।
महीने के 60 हजार मिलेंगे
यंग प्रोफेशनल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को जोधपुर में सेंट्रल वूल डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यालय में जाकर काम करना होगा। इस पोस्ट के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को हर महीने 60 हजार रुपये वेतन मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है। इस तारीख तक अभ्यर्थियों को स्पीड पोस्ट के जरिए अपना एप्लिकेशन फॉर्म निकाय को भेजना होगा।
यंग प्रोफेशनल के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री पूरी की हुई हो। टेक्सटाइल इंजीनियरिंग/डिजाइनिंग की पढ़ाई करने वालो को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड, एक्सल, पॉवर प्वाइट, स्टैटेस्टिकल सॉफ्टवेयपर आदि की नॉलेज है, तो अच्छा रहेगा।
उम्र: कैंडिडे्टस की उम्र अधिकतम 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
अनुभव: न्यूनतम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती का हिस्सा बनने के लिए आपको आवेदन पत्र निकाय को भेजना होगा। इसका फॉर्मेट नोटिफिकेशन में ही दिया है। जिसे डाउनलोड करने के बाद इसमें नाम, पिता/पति का नाम/ जन्मतिथि, उम्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नबर, कॉन्टेक्ट नंबर, परमानेंट एड्रेस, पता, 10वीं, 12वीं ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के नंबर, आदि की डिटेल्स भरकर अपना लेटेस्ट फोटो चिपकाएं।
नीचे हस्ताक्षर करके एप्लिकेशन फॉर्म को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंट्रल वूल डेवलपमेंट बोर्ड, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार, 1st फ्लोर, बीएसएनएल बिल्डिंग, पओटा, जोधपुर, राजस्थान 342006। के पते पर शाम 6 बजे से पहले भेजना होगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

