आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद, दोस्त अमीन हाजी ने किया बचाव

मनोरंजन

5 जुलाई को आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधे. ये आमिर की तीसरी शादी है. नई शुरुआत के बाद दोनों बेहद खुश थे. लेकिन आमिर की खुशियां जमाने को रास नहीं आ रही हैं. उनकी तीसरी शादी पर बवाल मचा हुआ है. कोई इसे लव जिहाद बता रहा है, तो उनके खिलाफ फतवा जारी कर रहा है. हंगामे के बीच आमिर के करीबी दोस्त-एक्टर अमीन हाजी ने उनका सपोर्ट किया है.

आमिर के सपोर्ट में दोस्त
रेडिफ एक इंटरव्यू में अमीन ने कहा कि वो आमिर को 30 से अधिक सालों से जानते हैं. लोग अकसर आमिर के निजी जीवन का निर्णय बिना सच समझे कर लेते हैं.

उन्होंने कहा कि मैं आमिर को 15 साल से ज्यादा नहीं, बल्कि 35 साल से भी ज्यादा जानता हूं. मैंने उन्हें हमेशा शादी की इज्जत करते देखा है. कई लोग एक असफल रिश्ते के बाद निराशावादी हो जाते हैं, लेकिन वो ऐसे नहीं हैं. उन्होंने हमेशा शादी को इज्जत से देखा है. लोग उनके निजी जीवन पर जो मजाक बनाते हैं. वो उस सच को नहीं देखते कि वो कितने ईमानदार और निष्पक्ष रहे हैं. जब भी उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चुना, उन्होंने जिम्मेदारी से किया. उन्होंने हमेशा ये सुनिश्चित किया कि उनका पूर्व परिवार और बच्चे ठीक से देखे जाएं. बहुत कम लोग इसे स्वीकारते हैं.

अमीन ने आगे बताया कि आमिर भावुक स्वभाव के व्यक्ति हैं और उन्होंने खुद देखा है कि आमिर ने दिल टूटने को कैसे सहा है.

अमीन कहते हैं- लोग मजाक उड़ाते हैं कि उन्होंने इतने सालों के बाद फिर से प्यार ढूंढ लिया, लेकिन 15 साल बहुत लंबा समय है. मैंने उनका दिल टूटते देखा है. मैंने उन्हें रोते देखा है. रिश्ते उतने सरल नहीं होते जितना बाहर के लोग सोचते हैं और ये मान लेना गलत है कि शादी टूटने की पूरी जिम्मेदारी एक ही व्यक्ति की होती है. सच्चाई ये है कि आमिर अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं. वो जो कुछ भी करते हैं, ईमानदारी और जुनून के साथ करते हैं. इसका निजी जिंदगी पर प्रभाव होता है. कोई भी व्यक्ति जो इतने गहराई से काम में डूबे हुए इंसान के साथ रहता है,

कभी-कभी खुद को इग्नोर महसूस कर सकता है.
आमिर ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से 1986 में की थी. शादी से उन्हें दो बच्चे हैं, जुनैद खान और आयरा खान. 16 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. 'लगान' के समय उन्हें किरण राव से प्यार हो गया. 2005 में आमिर ने किरण से शादी कर ली. दोनों को एक बेटा आजाद है. 2021 में आमिर और किरण तलाक लेकर अलग हो गए. दो शादियां टूटने के बाद आमिर का प्यार-शादी से विश्वास नहीं टूटा. क्या वाकई प्यार को बार-बार मौका देना गलत है?

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry