भोपाल
प्रदेश की मंडियों में जल्दी ही ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट काम करने लगेगी। प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने आज समीक्षा बैठक में समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की वर्चुअल बैठक मंत्रालय वल्लभ भवन से आयोजित की गई जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी तथा 259 मंडियों के सचिव तथा सातों आंचलिक कार्यालय के संयुक्त संचालक VC के माध्यम से जुड़े।
वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से मंडियों में होने वाली आवक तथा मंडियों की आय पर समग्र रूप से चर्चा की गई तथा नवीन भूमि संरचना आवंटन नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए गए। ई -मंडी तथा फार्म गेट पर समव्यवहारों की समीक्षा की गई तथा मंडियों में वाणिज्यिक समव्यवहार ई मंडी पर हो तथा ई मंडी योजना मूर्त रूप से क्रियान्वित होती रहे के निर्देश दिए गए। 20% लक्ष्य को अर्जित नहीं करने वाली मंडी समितियां को कारण बताने के निर्देश दिए गए। अवैध व्यापार पर व्यापक रूप से नियंत्रण के निर्देश दिए गए। लेखा सत्यापन समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ई -नाम तथा एगमार्क नेट योजना पर समग्र रूप से रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर प्रबंध संचालक अनुराग सक्सेना, अधीक्षण यंत्री मधुकर पवार, अपर संचालक संगीता ढोके संयुक्त संचालक एसके कुमरे,संयुक्त संचालक नितिन कोले, उपसंचालक अविनाश पाठ, रश्मि कश्यप, सहायक संचालक पीयूष शर्मा योगेश नागले तथा मंडी बोर्ड के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
