हजारीबाग
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, हजारीबाग ने विभिन्न कार्यक्रमों में संविदा आधारित नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन संख्या-01 (DHS)/HZB/2026 के अनुसार एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, काउंसलर समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 37 प्रकार के पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें आरएमएनसीएच+ए, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (आरबीएसके), कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी), एनसीडी कार्यक्रम, एनटीईपी, एनयूएचएम सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के पद शामिल हैं।
रिक्त पदों में एएनएम के 28 पद, स्टाफ नर्स के 46 पद, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक का 1 पद, लैब टेक्नीशियन के 5 पद, फार्मासिस्ट के 1 पद सहित अन्य पद शामिल हैं। विज्ञापन में विभिन्न श्रेणियों (यूआर, ईडब्ल्यूएस, एसटी, एससी, बीसी-1 और बीसी-2) के अनुसार पदों का आरक्षण भी दिया गया है।
30 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग कार्यालय की वेबसाइट nhmhazaribag.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि संविदा आधारित नियुक्ति के लिए निर्धारित शर्तों और आवश्यक योग्यता को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
