रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की अहम बैठक, सरकार के सामने रखीं प्रमुख मांगें आज

राज्य

रांची
 झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं से जुड़ी मांगों और अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर 'JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच' का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज (8 अगस्त 2026) सरकार के प्रतिनिधिमंडल से दूसरी बार मुलाकात कर रहा है।

यह महत्वपूर्ण वार्ता मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित की गई है। शुक्रवार शाम को भी सरकार और छात्रों को बीच पहले दौर की वार्ता हुई थी।

छात्र न्याय मंच की ओर से सरकार के समक्ष अपनी बात रखने के लिए 8 प्रतिनिधियों को नामित किया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:
    चंदन कुमार
    रामा अवतार महतो
    दिनबंधु मंडल
    बिमल कुमार
    पूजा कुमारी
    प्रेम कुमार
    रवि शंकर
    अमित कुमार शर्मा

उम्मीद जताई जा रही है कि इस वार्ता में अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक चर्चा होगी और भर्ती परीक्षाओं में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए कोई ठोस हल निकल सकेगा।

रांची में स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां छात्रों का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार के अधिकारियों से मिलकर छात्रों की मांगों पर चर्चा करेगा।

14वें दिन क्या-क्या हुआ?
छात्र आंदोलन के 14वें दिन यानी 8 अगस्त को छात्रों की सरकार से पहले दौर की बातचीत रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में हुई। इस वार्ता में दोनों पक्षों ने कई बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत होने की बात कही है। हालांकि, छात्रों ने कहा कि यह पहले चरण की वार्ता थी।  

इस वार्ता में सरकार की ओर से मंत्री संजय प्रसाद यादव, दीपिका सिंह पांडेय, चमरा लिंडा, सुद्धिव कुमार और स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह शामिल रहे।

छात्रों ने कहा कि सरकार के अंतिम निर्णय तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर 10 अगस्त तक सरकार उनकी मांगें नहीं पूरी करती है तो सभी छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे।

AISA का विधानसभा मार्च
लेफ्ट छात्र संगठन AISA ने विधानसभा का घेराव का एलान किया था। इसके तहत तमाम छात्रों ने विधानसभा की तरफ मार्च किया। इस दौरान हंगामा तब हो गया, जब एक छात्र ने आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंक दी। नेहा ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्र आरएसएस से जुड़ा है और ये हमला बीजेपी के इशारे पर किया गया है।

जुनैद की बेज बिरयानी शुरू
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों को भोजन और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद (जुनैद मलिक) शुक्रवार को रांची पहुंचे।

उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल पहुंचकर छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया।

नेताओं ने किया अनशन का एलान
 छात्रों की आंदोलन पर सियासत भी गर्म रही। जयराम महतो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छात्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल के समर्थन में वह 9 अगस्त को सुबह छह बजे से पुराना विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठेंगे।

इसी तरह गोड्डा से सांसद कहा है कि यदि 13 अगस्त तक यानी संसद सत्र समाप्त होने तक, इस मामले में कोई फैसला नहीं होता है तो वह पार्टी से अनुमति लेकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में शामिल होंगे और अनशन पर बैठेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry