Ladli Behna 39th Installment: रक्षाबंधन से पहले मिल सकता है ₹1500 का तोहफा, किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

 मध्य प्रदेश की लाडली बहनें अपनी 39वीं किस्त का काफी बेसब्री से इंतजार कर रही है। हर महीने के 12 से 13 अगस्त के बीच मोहन यादव की सरकार बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की भेज देते हैं। ऐसे में अब सवाल कि क्या आज 12 अगस्त को लाडली बहना योजना की किस्त जारी होगी या नहीं?

क्या आज आएगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त?
मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहनों की आर्थिक मदद के लिए हर महीने 1500 रुपये की मदद करती है। इस योजना की 38 किस्त जारी हो चुकी है और अब 39वीं किस्त की इंतजार है। हर महीने 12-13 अगस्त तक लाडली बहनों के अकाउंट में पैसे आ जाते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शायद लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सीएम यादव ने 10 अगस्त को दिया था बड़ा संकेत
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने 10 अगस्त को एक जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा था कि बहनों के बैंक अकाउंट में जल्द ही राशि भेजी जाएगी। हालांकि, उन्होंने किसी तारीख का ऐलान नहीं किया था।

कब जारी होगी लाडली बहना की किस्त
आमतौर हर महीने 12-13 तारीख तक लाडली बहना योजना की किस्त जारी हो जाती है। अभी तक सरकार ने अगस्त की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन मुख्यमंत्री के बयान से संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। रक्षाबंधन से पहले उनके खाते में 1500-1500 रुपये आ सकते हैं।

किसानों के लिए चल रहीं कई योजनाएं
राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए सीएम ने किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष में कृषकों के कल्याण के लिए 16 विभागों के समन्वय से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। किसान पूरी लगन और मेहनत से खेती करें, अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था की जा रही है। हमारा उद्देश्य खेती की आमदनी को दोगुना करने के साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के माध्यम से कृषकों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना है। प्रदेश में सांची ब्रांड के आधार पर दुग्ध उत्पादन को 12 प्रतिशत से 20 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य है।

7 लाख नाम हटने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, लाडली बहना योजना से करीब 7 लाख महिलाओं के नाम को हटाया गया है। ये सभी महिलाएं योजना की शर्तों पर खरी नहीं उतर रही थी। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मध्य प्रदेश की करीब 1 करोड़ से अधिक महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं।

मध्य प्रदेश की लालडी बहना योजना की 39वीं किस्त के 1500 रुपये जारी होने वाले हैं। किस्त के आने से पहले एक बार लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें कि आपके बैंक अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं।

    सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
    होम पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करें।
    अपना एप्लीकेशन नंबर या सदस्य क्रमांक दर्ज करें।
    कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
    ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई कर लें।
    ओटीपी वेरिफाई होते ही सर्च बटन पर क्लिक करें, आपका स्टेटस सामने आ जाएगा।

इससे पता चल जाएगा कि आपको लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त का फायदा होगा या नहीं।

कवच योजना से दूर हुई हजारों किसानों की चिंता
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने 'कवच योजना' का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से किसान द्वारा दोबारा बैंक ऋण और फसल ऋण प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की चिंता दूर हुई है और किसान बैंकिंग व्यवस्था की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हलधर जयंती आदि त्यौहारों की बधाई और मंगलकामनाएं दीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry