Raksha Bandhan 2026: लाड़ली बहनों की बल्ले-बल्ले, 19 अगस्त को खाते में आएंगे ₹1,750; मैहर से CM करेंगे ट्रांसफर

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल 

मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देने जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रत्येक हितग्राही महिला के खाते में 1500 रुपए की मासिक सहायता राशि और 250 रुपए रक्षाबंधन उपहार के रूप में भेजे जाएंगे। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा।   

मुख्यमंत्री मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक के जरिए राशि जारी करेंगे। सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि को महिलाओं के लिए विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है। त्योहार के समय मिलने वाली यह सहायता महिलाओं को घरेलू जरूरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। 

मैहर में सीएम के संभावित दौरे की तैयारियां

मैहर जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आई है। जिला कलेक्टर के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की जानकारी साझा की गई है।

योजना के तहत नवंबर 2025 से सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के अंतर्गत जून 2023 से जुलाई 2026 तक कुल 38 किश्तों का नियमित रूप से भुगतान किया जा चुका है। अगस्त 2026 में योजना की 39वीं किश्त बहनों के खातों में भेजी जाएगी। 

15 तारीख के बाद क्यों हो रही देरी?

लाड़ली बहना योजना की राशि आमतौर पर हर महीने 15 तारीख से पहले या उसके आसपास महिलाओं के खातों में पहुंच जाती है। इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव के कई कार्यक्रमों और स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते किस्त जारी होने में देरी हुई है।

पहले यह उम्मीद भी जताई जा रही थी कि रक्षाबंधन के आसपास महिलाओं के खातों में योजना की राशि भेजी जा सकती है। अब 19 अगस्त को राशि ट्रांसफर होने की संभावना चर्चा में है।
1500 रुपये मिलेंगे या 1750 रुपये?

लाड़ली बहना योजना की राशि के साथ रक्षाबंधन और भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन दिए जाने की व्यवस्था पहले देखने को मिली है। इसलिए इस बार भी महिलाओं के बीच यह सवाल है कि उन्हें 1500 रुपये मिलेंगे या 1750 रुपये।

फिलहाल सरकार की ओर से 250 रुपये अतिरिक्त देने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। उपलब्ध संकेतों के आधार पर इस बार अलग से 250 रुपये का शगुन मिलने की संभावना कम बताई जा रही है। पिछले साल भाई दूज पर योजना की मासिक सम्मान राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की गई थी। उस समय भी 250 रुपये की अतिरिक्त राशि अलग से नहीं दी गई थी। ऐसे में इस बार भी महिलाओं को 1500 रुपये मिलने की ही संभावना मानी जा रही है।
7 लाख से ज्यादा नाम कटने की चर्चा

39वीं किस्त से पहले लाभार्थियों के रिकॉर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब 7 लाख नाम योजना से हटाए जा चुके हैं। ऐसे में लाभार्थियों के लिए अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति जांचना जरूरी है।

अगर किसी महिला को अपने नाम को लेकर संदेह है तो वह लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' के विकल्प के माध्यम से जानकारी देख सकती है। वहीं, जिन महिलाओं की eKYC अभी पूरी नहीं हुई है, वे समग्र पोर्टल के माध्यम से eKYC करा सकती हैं।

  

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry