फिल्मी गलियारों में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर काफी बज बना हुआ है. नई रिपोर्ट में दावा किया है कि दोनों इसी साल इंडिया से बाहर ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक कपल की ओर से शादी को ऑफिशियल नहीं किया गया है l
काव्या बनेंगी अनिरुद्ध की दुल्हन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के 2 दिन बाद काव्या और अनिरुद्ध के घर जश्न होने वाला है. अनिरुद्ध और काव्या की वेडिंग डेट 10 नवंबर 2026 बताई जा रही है. उनका वेडिंग डेस्टिनेशन ग्रीस फाइनल होने की बात सामने आई है. इंटरनेट पर कपल की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं. वो किसी ठंडी लोकेशन पर हैं. हालांकि ये फोटोज हालिया हैं या पुरानी इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं. शादी की खबरों के बीच कपल ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से हाईड किया हुआ है. उन्होंने पब्लिकली कभी अपने अफेयर को कंफर्म नहीं किया है l
कपल की शादी को लेकर बज अनिरुद्ध के परिवार से जुड़े एक्टर वाई. जी. महेंद्रन के बयान के बाद शुरू हुई थी. लेकिन ऑफिशियली अभी तक किसी ने कुछ भी नहीं कहा है. दोनों की जोड़ी फैंस के बीच हिट मानी जाती है. काव्या और अनिरुद्ध अलग फील्ड से हैं. काव्या जहां सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. वो आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हुई हैं. क्रिकेट मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी चर्चा में रहती है. उनकी टीम SRH की वैल्यू करीब 18000 करोड़ रुपये बताई जाती है.
वहीं अनिरुद्ध साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं. उन्होंने तमिल के अलावा हिंदी और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है. उन्होंने शाहरुख खान की मूवी जवान में म्यूजिक दिया था. इस फिल्म ने उन्हें हिंदी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है l
काव्या और अनिरुद्ध की लव स्टोरी कैसे और कब शुरू हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है. इससे मालूम पड़ता है वो अपने रिश्ते में प्राइवेसी चाहते हैं l
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
