पटना में 5 दिन लगेगा बिहार का सबसे बड़ा रोजगार मेला, 80 कंपनियां देंगी 20 हजार नौकरियां

करियर & जॉब

पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक राज्य का सबसे बड़ा रोजगार मेला लगेगा। पांच दिवसीय इस मेले में देश-विदेश की नामी-गिरामी 80 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने इस मेले में 20 हजार को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद इस मेला का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार मेला में बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा, रिटेल एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, क्लिक्स, फ्लिपकार्ट, टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर), टीवीएस क्रेडिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह की कंपनी) और रिलायंस रिटेल आदि शामिल होंगी। मेले में शामिल होने के लिए नियोजकों व अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

detjob.bihar.gov.in/registration पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। बिना पंजीकरण के आयोजन में बेरोजगारों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की तरफ से 18002965656 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस पर संपर्क कर मेला, पंजीकरण और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस साल 17 रोजगार मेले का हुआ आयोजन
चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17 रोजगार या नियोजन मेले का आयोजन हो चुका है। इनमें दो बार पांच दिवसीय मेला लगा। इनमें से एक पटना में दशरथ मांझी संस्थान में आयोजित हुआ था। अब तक आयोजित सभी मेलों में करीब साढ़े आठ हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिल चुका है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष अब तक 673 नियोजन कैंप भी आयोजित किए गए हैं, जिनमें 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है। विभाग की ओर से राज्यस्तरीय रोजगार मेला के अलावा जिला व प्रमंडल स्तर पर भी नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry