रामगोपाल के बाद अनूप अग्रवाल पर ED का शिकंजा, कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केवल कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ही ठिकानों पर नहीं, बल्कि उनके कई करीबियों के भी ठिकानों पर छापा मारे जाने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी ने जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है.

इसी तरह रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा मारा है. इस कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय के दर्जनभर अधिकारी और पुलिस के जवान शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसी रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास के सामने धमतरी विधायक ओंकार साहू समेत अनेक कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं. रायपुर के रवि नगर स्थित कारोबारी अनूप अग्रवाल के घर पर भी ED की टीम पहुंची है। अनूप अग्रवाल रामगोपाल अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं। टीम घर के अंदर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। वहीं, दुर्ग में बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के घर पर सुबह करीब 6 बजे ED की टीम पहुंची। करीब 7 अफसरों की टीम दोनों ठिकानों पर जांच कर रही है। कार्रवाई फिलहाल जारी है। जैन और विश्वास गुप्ता कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं। ऐसी चर्चा है कि कई अधिकारियों का पैसा भी दोनों के रियल एस्टेट कारोबार में लगा हुआ है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमतरी में कांग्रेसियों का धरना
धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की दबिश के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। ED और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि रामगोपाल पहले से ED की हिरासत में हैं, ऐसे में उनके परिवार के घर छापा मारकर परिजनों को परेशान करना गलत है। कार्रवाई से कांग्रेस और व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में इस कार्रवाई का विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस इसका जवाब आंदोलन के जरिए देगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry