गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 में बनेंगे 14 नए स्टेशन, डबल डेकर ट्रैक से कम होगी ट्रैफिक की परेशानी

राज्य

पंचकूला
ओल्ड गुरुग्राम के लिए मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की टेंडर प्रकिया को नायब सरकार ने अनुमति दे दी है। उम्मीद है कि दस दिनों के अंदर गुरुग्राम मेट्रो रेल कारपोरेशन (जीएमआरएल) टेंडर से जुड़ी सभी प्रकिया पूरी करने के बाद टेंडर जारी कर देगा।

दूसरे चरण में मेट्रो के लिए सेक्टर नौ से डीएलएफ साइबर सिटी तक के लिए मेट्रो लाइन बिछाई जानी है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत 30.5 किलोमीटर लंबा मेट्रो मार्ग तैयार होना है।

दोनों चरण में 28 मेट्रो स्टेशन बनने हैं। पहले चरण के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, यूनिटेक साइबर पार्क, सेक्टर-37, सेक्टर-101, सेक्टर-नौ समेत अन्य मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना।

दूसरे चरण में 15.3 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बिछाने में करीब 1662 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में जगह कम होने तथा ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए डबल डेकर लाइन होगी। एलिवेटेड रोड बनेगी जिस पर वाहन चलेंगे, इसके ऊपर से मेट्रो ट्रैक बनाया जाएगा जिस पर मेट्रो चलेगी।

यह व्यवस्था पालम विहार और कृष्णा चौक सुशील एमा मार्ग, ओल्ड दिल्ली रोड तथा कुछ अन्य इलाकों में होगी। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत कुल 28 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं।

दूसरे चरण में यहां बनेंगे स्टेशन
सेकेंड फेज में सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, सेक्टर-21, उद्योग विहार फेज-एक और डीएलएफ साइबर सिटी में मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry