रथयात्रा महापर्व पर सभापति प्रमोद दुबे ने दी शुभकामनायें

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, माता सुभद्रा के विशेष पूजन एवं आराधना के महापर्व रथयात्रा के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम के  सभापति प्रमोद दुबे ने हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की है। दुबे ने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, माता सुभद्रा से सभी नागरिकों को जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करें। सभापति ने अच्छे मानसून एवं उत्तम खेती हेतु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, माता सुभद्रा से समस्त लोगों हेतु कृपा एवं प्रसन्नता प्रदान करने की प्रार्थना की है। सभापति  दुबे ने राजधानीवासियों से रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का नम्बर 1 स्वच्छ नगर बनाने सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाने का आव्हान किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry