कल्याणपुर (कानपुर)
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा में पारिवारिक रंजिश में भाई अपने दर्जनभर दोस्तों के साथ मिलकर चाचा के बेटे अर्जुन उर्फ विशाल को गोली मार दी। इसके बाद उसके दोस्तों ने अर्जुन के सिर को ईटों से कुचल दिया। अर्जुन के चाचा विजय निषाद भाजपा के पार्षद हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में अर्जुन को हैलट में भर्ती कराया। जहां पर आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मकड़ी खेड़ा पावर हाउस के पास रहने वाले ई-रिक्शा चालक सुनील भाजपा पार्षद विजय निषाद के भाई हैं। सुनील के परिवार का पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई हरिशचंद के परिवार से आए दिन झगड़ा होता था। सुनील का बेटा अर्जुन (18) अक्सर बीच-बचाव करता था। इसी खुन्नस में हरिश्चंद्र का बेटा विकास शुक्रवार रात अपने साथियों शैलेंद्र उर्फ सनी, राहुल समेत दर्जनभर दोस्तों के साथ अर्जुन को बुलाकर ले गया। सुखाई पुरवा के पास एक होटल में ले जाकर विकास ने अर्जुन को घेर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर विकास के साथी उसपर टूट पड़े। अर्जुन किसी तरह अपने को बचाकर भागा तो विकास ने उसे गोली मार दी फिर उसके दोस्तों ने सिर ईंटों से कुचल दिया। घायल अर्जुन पास के नाले में गिर पड़ा। उसे मरा समझकर विकास और उसके दोस्त भाग निकले। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक रंजिश में विशाल की हत्या की गई है। मामले के सभी बिंदुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
दिवाली में भी हुआ था विवाद
अर्जुन के परिजनों ने बताया कि दिवाली में विकास अपने साथियों के साथ घर के बाहर जुआ खेल रहा था। इसपर उसका अर्जुन से विवाद हुआ था। विकास के परिवार वाले का आए दिन झगड़ा करते थे। इसी बात में विकास ने अर्जुन को मौत के घाट उतार दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

