मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, बुंदेलखंड, बघेलखंड और ग्वालियर-चंबल बेल्ट में लगातार चार दिन से बारिश जारी है। भोपाल में रातभर पानी गिरा। सुबह से भी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है। नदी-नाले उफनाए हुए हैं और किनारों पर बाढ़ का खतरा है। श्योपुर में देर रात ढोढर क्षेत्र के माधो का डेरा गांव को जाने वाले रास्ते की पुलिया पर पानी आ गया। पानी में फंसने से 20 भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार भैंस जंगल से लौट रही थीं। प्रशासन ने भी भैंसों की मौत होने की पुष्टि की है।

27 जुलाई के बाद कुछ राहत

अगले 24 घंटे के लिए भोपाल और उसके आसपास के साथ ही ग्वालियर-चंबल व महाराष्ट्र से सटे जिलों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मालवा-निमाड़ के इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नमी मिलने से लगातार बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के लिए भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, देवास, आगर मालवा, रतलाम, शाजापुर, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, नरसिंहपुर और मंडला में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। शेष मध्यप्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry