सीधी
आज सीधी न्यायालय में न्यायिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जहां मझौली, रामपुर नैकिन, चुरहट, सीधी न्यायालय के कर्मचारियों ने मतदान किया। मतगणना के बाद जिला इकाई सीधी से रमेश द्विवेदी को न्यायायिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष के रूप में विजयी घोषित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन अधिकारी कमलेश सिंह परस्ते ने प्रमाण पत्र देकर रमेश द्विवेदी रीडर ग्रेड 1 को अध्यक्ष निर्वाचित किया। रमेश द्विवेदी 1981 से न्यायालय में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस अवसर पर उमेश मिश्रा, केवी सिंह, रामकिशोर मिश्रा, देशपाल सिंह, सीताशरण शर्मा, पवन पटेल, मनोज श्रीवास्तव, बांकेलाल शर्मा, रेखा पाटिल, दिलीप चौरसिया, संजीव नामदेव, संदीप कुशवाहा, अभ्यंकर मिश्रा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश तिवारी, कमलेश तिवारी, कुंज बिहारी, वीरेंद्र तिवारी व समस्त जिला न्यायालय के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

