पहले दिन फिल्म विक्रांत रोणा ने आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 19.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें से फिल्म ने अकेले अपने कन्नड़ संस्करण से 16.05 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का हिंदी में कलेक्शन इसके तेलुगू कलेक्शन से भी कम रहा। फिल्म के तेलुगू संस्करण ने जहां 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं हिंदी में ये कलेक्शन रहा सिर्फ 1.3 करोड़ रुपये। फिल्म ने तमिल में सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए। इसका मलयालम संस्करण दर्शकों को कतई पसंद नहीं आया और इसने पहले दिन सिर्फ एक लाख रुपये की ही कमाई की।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

