आगरा
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 09 सितंबर को रिलीज होगी। ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिका निभा रहा हैं। इस फिल्म के रिलीज से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश से इसकी आंच अब उत्तर प्रदेश के आगरा जिले तक पहुंच गई है। यहां राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने ऐलान किया है कि, जो मूवी देखने जाएगा उसका मुंह काला किया जाएगा।
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म देखने वालों का कर देंगे मुंह काला
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म पर ये विवाद रणबीर कपूर के उस बयान के बाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें 'बीफ' यानी 'गौ मांस' खाना पसंद है। रणबीर कपूर के इस बयान के बाद 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू परिषद उतर आया है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द पराशर ने कहा कि जो शख्स बीफ खाता हो उसकी फिल्म को देखने की अनुमति नहीं दे सकते। जो मूवी देखने जाएगा उसका मुंह काला किया जाएगा। उनका कहना है कि जो सनातन धर्म के खिलाफ है और पाकिस्तान के समर्थन में हैं उसकी फिल्म की स्क्रीनिंग आगरा में नहीं करने दी जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

