महिला का नहाते समय दोस्त ने बनाया वीडियो,फिर किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
 निजी अस्पताल की कैंटीन में काम करने वाली महिला से अन्य अस्पताल के कर्मचारी ने दोस्ती कर ली। वह महिला के घर भी आने जाने लगा था। एक दिन मौका पाकर उसने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया था। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह महिला से दुष्‍कर्म करने लगा। बदनामी के डर से महिला पौने दो साल तक चुप रही, लेकिन युवक महिला को आए दिन परेशान करने लगा था। जिससे तंग आकर पीडि़ता ने शुक्रवार को एमपी नगर थाने पहुंचकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एमपी नगर थाने के एसआइ आनंद सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय पीडि़ता एक निजी अस्पताल के कैंटीन में काम करती है। मनोज मालवीय रेडक्रास अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता है। वह पीडि़ता के अस्पताल में आता-जाता था। तब वह उस अस्तपाल की कैंटीन में नाश्ता करता था। इस वजह से पीडि़ता से उसकी बातचीत होने लगी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और आरोपी महिला के घर तक आने-जाने लगा। फरियादिया पहले से विवाहित है, आरोपित भी शादीशुदा है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने एक दिन नहाते समय गुपचुप तरीके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पहली बार आठ जनवरी 2021 में महिला के साथ उसी के घर में ज्यादती की। बाद में महिला को शादी करने का झांसा देकर चुप रहने के लिए कह दिया। इसके बाद में शादी का झांसा देकर आरोपी ने करीब एक साल तक महिला के साथ संबंध बनाए। बाद में मनोज की हरकतें बढ़ने लगीं। वह महिला को ब्लैकमेल कर पैसों की भी मांग करने लगा था। तब महिला ने थाने आकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry