सिंगरौली/ बैढन
भारत देश के राष्ट्रपिता रहे (मोहनदास करमचंद गांधी) महात्मा गांधी जी की आज 153 वी जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को जिले के पुराना जिला चिकित्सालय परिसर बैढन के आस पास नगर निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों एवं समाजसेवियों के द्वारा "स्वच्छता सेवा सप्ताह" के तहत साफ – सफाई की गयी ।
वही साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुये लोगो को अपने घर मोहल्ला आसपास में स्वच्छता बनाये रखने एवं नशा मुक्ति का भी शपथ दिलाया गया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर निगम के एसडीओ रत्नाकर गजभिये, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, राजू, रामशरण, सीटाडेल प्रबंधक रावेंद्र सिंह, विवेक सिंह, रोहित चौरसिया, आईसी हेड नितेश सिंह, समृद्धि सोसायटी से बृजेश शुक्ला, नारी सशक्तिकरण से सुषमा वर्मा सहित सफाई मित्र साथी मौजूद रहे ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

