भोपाल
राजधानी में बादल छंटने के सथ ही अब धुंधभरी सुबह में हल्की ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मानसून के विदा होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वातावरण से तेजी से नमी कम होने लगी है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। वर्तमान में कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। आसमान साफ हो जाने से धूप निकलने लगी है। साथ ही सुबह के समय हल्की ठंड भी महसूस हुई। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन दिन में मानसून विदा हो सकता है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान सिवनी में 20.8, पचमढ़ी में 10, खरगोन में 8.4, दतिया में छह, मलाजखंड में 0.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से वातावरण में धीरे-धीरे नमी कम होने लगी है।
इस वजह से अब प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा की गतिविधियां थम गई हैं। हवाओं का रुख भी बदलने लगा है। अब हवाएं पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी होने लगी है। बादल छंटने से धूप निकलने लगी है। इस वजह से दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। राजधानी में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण सुबह शहर में धुंध छायेगी धीरे धीरे ठंडक का अहसास बढ़ेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

