टीम इंडिया पहुंची सिडनी, कार्तिक ने कहा थैंक्यू अश्विन

खेल

नई दिल्ली
पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया का कारवां सिडनी पहुंच गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली 4 विकेट से जीत के बाद टीम का हौसला बुलंद है और अब दूसरे मुकाबले में टीम नीदरलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।

टीम इंडिया इसके लिए सिडनी पहुंच चुकी है। बीसीसीआइ ने एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। इस वीडियो में विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार के अलावा हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विराट फैंस के साथ फोटो खिंचाते भी नजर आ रहे हैं।

कार्तिक ने कहा अश्विन को थैंक्यू
वीडियो में दिनेश कार्तिक और आर अश्विन भी साथ दिख रहे हैं जहां कार्तिक अश्विन को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम को बचाने के लिए उन्हें थैंक्यू कह रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जब आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर 2 रनों की आवश्यकता थी और अश्विन बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने बड़ी सूझबूझ का परिचय दिया था और नवाज की वाइड गेंद को छोड़ कर अगली गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी थी। मैच के बाद उनकी तारीफ विराट कोहली ने भी की थी।

27 अक्टूबर को है भारत का दूसरा मैच
टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित टीम इंडिया की कोशिश होगी की न केवल इस मैच में जीत दर्ज की जाए बल्कि जीत के अंतर को बड़ा किया जाए जिससे नेट रन-रेट में इजाफा हो और सेमीफाइनल में पहुंचने की राह और भी आसान हो जाए। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला दोपहर 12.30 बजे होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry