हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चार सुपरस्टार सनी देओल, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'बाप ऑफ ऑल फिल्म्स' बताया जा रहा है। इस मूवी का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है और ये आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बीते जमाने के चारों सुपरस्टार को एक साथ देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कमाल की बात ये है कि इस उम्र में ये सब फिल्म में एक्शन करते दिखाई देंगे।
फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे अभी के लिए Baap Of All Film का नाम दिया गया है। कभी अपनी एक्टिंग और लुक्स से सबको घायल करने वाले सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती, अब एक्शन एंटरटेनर मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। इसे विवेक चौहान डायरेक्ट कर रहे हैं। अहमद खान, शाइरा अहमद खान और जी स्टूडियोज ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।
अपने फेवरेट स्टार्स को एक साथ देख फैंस बेहद खुश हैं। सनी देओल के पोस्ट पर लोग भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाप बाप होता है।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'बहुत सालों बाद आ रहे हैं साथ में।'
जैकी श्रॉफ और सनी देओल ने इसी साल जून महीने में एक फोटो शेयर की थी और फिल्म को लेकर जानकारी दी थी। इसमें जैकी, मिथुन और संजय दत्त नजर आ रहे थे। जैकी ने लिखा था, 'जहां चार यार मिल जाए… अरे चौथा किधर है बिड़ू…।' जैकी के इसी ट्वीट को सनी देओल ने रीट्वीट करते हुए लिखा था, 'तुम लोग काफी फिट लग रहे हो, मैं भी अपना ढाई किलो का हाथ लेके आ रहा हूं।'
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

