रायपुर
महायज्ञ से पर्यावरण का परिष्कार, संवर्धन एवं समाज में सांस्कृतिक एकता, समरसता और भाई चारे का वातावरण निर्मित होता है। इसी उद्देश्य के अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में गायत्री परिवार रायपुर के द्वारा 23 से 26 दिसम्बर 2022 को ओम सोसायटी सुन्दर नगर में नव चेतना जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ हेतु तैयारियों के संबंध में कुशालपुर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में गायत्री परिजनों की बैठक रखी गयी। उक्त आयोजन हेतु यज्ञ स्थल का भूमिपूजन 12 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छ.ग. योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, स्थानीय पार्षद गण सर्व उत्तम साहू, मृत्युंजय दुबे, मन्नू यदु, रजत ध्रुव, गायत्री परिवार छ.ग. की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्ष वर्मा, उपजोन समन्वयक रायपुर सी.पी. साहू, जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती उर्मिला नेताम, एवं कुशालपुर प्रज्ञापीठ के सदस्यगण सर्वश्री के.एस. पैकरा, टी्र.आर.साहू, आर.एस. राय, श्रीमती पूर्णिमा कश्यप व क्षेत्रीय गायत्री परिजनों की उपस्थिति में किया जायेगा।
24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की संयोजक श्रीमती उर्मिला नेताम ने बताया कि 23 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे भव्य मंगल कलश शोभायात्रा से कार्यक्रम प्रारंभ होगा एवं 26 दिसम्बर को 01 बजे पूणार्हुति एवं परम वंदनिया माताजी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संकल्प के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे ऋषिपुत्रों की विदाई होगी। इस यज्ञ आयोजन में सभी संस्कार (दीक्षा, गभार्धान, पुंसवन, नामकरण, निष्क्रमण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारंभ, कर्णछेदन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, विवाह इत्यादि) नि:शुल्क करवाये जायेंगे, जिसके लिये पूर्व पंजीयन आवष्यक है। उन्होने सभी से यज्ञ में सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित आने व इस पावन पुनीत आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी की सहभागीता का निवेदन किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

