ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी 3 दिन रहेगा घना कोहरा; बिहार में प्रचंड शीतलहर के हालात

राज्य

 पटना 

बिहार में पटना सहित कई जिलों में घने कोहरे से कनकनी और ठंड बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में नौ डिग्री तक की आई गिरावट ने कनकनी बढ़ा दी है। धूप नहीं निकलने से कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। दोपहर बाद हवाओं के प्रवाह में आई तेजी से कई जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है। घने कोहरे और अधिकतम तापमान में आई गिरावट से राज्य के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड और कोहरे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। राज्यभर में मध्यम से घने कोहरे की स्थिति तीन दिन बनी रहेगी। आज तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी है। यातायात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 
 
प्रतिचक्रवात का है असर

प्रतिचक्रवात से राज्य में दोतरफा हवाओं का प्रवाह है। कहीं-कहीं नमी वाली पुरवा और शुष्क ठंडी हवाओं के मिलन से घना कोहरा और बादल छाये हैं। आंकड़ों से जुड़े मानकों को पूरा नहीं करने के कारण मौसम विभाग की ओर से अभी शीतदिवस की घोषणा नहीं की गई है। पूर्णिया, भागलपुर और गया में भी घना कोहरा रहा। पटना में साढ़े नौ बजे तक मात्र 600 मीटर की दृश्यता रही। बस, रेल और विमान सेवाएं दिनभर प्रभावित रही हैं। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry