27 साल बाद फिर सनी देओल संग काम करेगा ‘घातक’ डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

मनोरंजन

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी  फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध से कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ। बता दें कि करीब 9 साल बाद उन्होंने कोई फिल्म डायरेक्ट की है। इसी बीच उन्हीं से जुड़ी एक और खुश करने खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें संतोषी एक बार फिर सनी देओल के साथ काम करने के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इस बात को कन्फर्म किया कि वह सनी के साथ एक फिल्म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू होगी। आपको बता दें कि संतोषी और सनी करीब 27 साल बाद दोबारा साथ में काम करते नजर आएंगे। 90 के दशक की शुरूआत में,राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने तीन फिल्मों में साथ काम किया, जिसमें उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक दामिनी भी शामिल है। घायल और घातक दो और फिल्में साथ करने के बाद दोनों के बीच पैदा हुई कड़वाहट के बाद अलग हो गए। हालांकि, इसके पीछे का कारण कई बार अनुमान लगाया गया है, इसकी पुष्टि कभी भी किसी के द्वारा नहीं की गई थी। लेकिन गांधी गोडसे एक युद्ध के ट्रेलर लॉन्च पर, संतोषी ने पुष्टि की कि वह और सनी रियल में साथ आ रहे हैं।  अपने को-राइटर असगर वजाहत के बारे में बात करते हुए फिल्म निमार्ता ने खुलासा किया- असगर और मैं उनके फेमस नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जामायई नई के माध्यम से दोस्त बने। हम इस पर काम कर रहे थे और हम इस पर फिल्म की योजना बना रहे हैं। हम मार्च में फिल्म शुरू कर रहे हैं। मैं इसे सनी देओल के साथ बना रहा हूं, हम 26-27 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार 1996 में घातक पर साथ काम किया था। संतोषी ने बुधवार को अपने निर्देशन में बनी फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध का ट्रेलर जारी किया। यह फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की कहानी का पुनर्कथन है। इसमें दीपक अंतानी ने गांधी और चिन्मय मंडलेकर ने गोडसे का रोल प्ले किया है। इस फिल्म से अनुज सैनी के साथ संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी डेब्यू कर रही है। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry