आपसी विवाद ने पति-पत्नी ने आपा खोया, चाकूबाजी में पति की मौत; पत्नी और पड़ोसी युवक हिरासत में, 4 बयानों में उलझी गुत्थी

राज्य

बिहार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चे के विवाद ने ऐसा  रूप ले लिया कि पति-पत्नी के बीच चाकू चल गया। इस घटना में पति की मौत हो गई तो पत्नी जख्मी है। विवाद की गुत्थी सुलझा रही पुलिस पत्नी और पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस बीच तीन प्रकार के बयानों के बीच पुलिस उलझ गई है।

मुजफ्फरपुर में नगर थाना के पुरानी बाजार काली कोठी मोहल्ला में रविवार की शाम पति-पत्नी के विवाद में चाकूबाजी की घटना घटी। इसमें पति बादल कपूर (35) की मौत हो गई। चाकू लगने से पत्नी पिंकी व पड़ोसी किराएदार रवि कुमार घायल हो गए। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मकान मालकिन, मृतक के पुत्र-पुत्री और अन्य परिजनों से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। बादल ट्रांसपोर्ट गोदाम में पलदारी का काम करता था। नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद में चाकूबाजी हुई है। बादल की गर्दन पर चाकू के गहरे जख्म हैं। किसने किसे चाकू मारा, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। मौके से चाकू व खून लगे कपड़े जब्त किए गए हैं। वारदात के स्थल पर पसरा खून कई कहानी कह रहा है।

3 तरह के बयानों से मौत की गुत्थी उलझी

चाकूबाजी में बादल कपूर की मौत के बाद पत्नी, मकान मालकिन व बच्चों के बयान से मामला उलझ गया है। पूछताछ में पिंकी ने पुलिस को बताया कि वह पुरानी बाजार मोहल्ला में ससुराल के मकान से अलग काली कोठी में किराए पर बच्चों के साथ रह रही है। पति अक्सर मारपीट करता था। रविवार को भी बच्चों को मारा। इसपर विवाद हो गया। इस क्रम में वह चाकू उठाकर वार करने लगा। पत्नी ने बताया कि बादल खुद पर चाकू से वार कर रहा था। बचाने में उसकी बांह में भी चाकू लगा।

इधर, पड़ोस के रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि बादल अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर रहा था। पत्नी ने उसके हाथ से चाकू छीनकर वार किया। इस बीच मकान मालकिन इंदू देवी ने अलग हटकर बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद में रवि पहुंचा। उसने चाकू मारकर बादल को लहूलुहान कर दिया। मृतक के 14 वर्षीय पुत्र क्रिस और आठ वर्षीय पुत्री नाव्या ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खुद चाकू चला रहे थे

दूसरी पत्नी के साथ अलग मोहल्ले में रहता था बादल

जवाहरलाल रोड में बादल कपूर दूसरी पत्नी के साथ रहता था, लेकिन पहली पत्नी पिंकी के पास भी आता-जाता था। एक ही फ्लैट का एक कमरा रवि कुमार किराए पर ले रखा है और दूसरा कमरा पिंकी ने लिया है। पिंकी और उसके बच्चों से रवि कुमार काफी घुलमिल गया था। इसको लेकर बादल का उसकी पत्नी पिंकी से अक्सर विवाद और मारपीट होता था।

मृतक के पिता दयानंद कपूर ने बताया कि बादल की शादी वर्ष 2006 में पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। बादल कपूर के दो बच्चे हैं। एक 15 साल का लड़का व 11 साल की एक लड़की है।  पिछले छह साल से वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ परिवार से अलग रह रहा था। पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि बच्चों के डांटने को लेकर छोटा-मोटा विवाद हुआ था। इस बात पर वह गुस्सा होकर अपने आप को काटने लगा। बीच बचाव करने पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह बेहोस होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद पति अपने आप को चाकू से शरीर के कई जगहों पर गोद लिया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry