जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

मध्य प्रदेश राज्य

सिंगरौली
होलिका दहन एवं होली त्योहार को मद्देनजर रखते हुये जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरूण परमार के द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। जिसके तहत श्री बर्मन अपर कलेक्टर एवं शिवकुमार बर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संम्पूर्ण जिले के प्रभारी अधिकारी होगे। वही विकास सिंह उपखण्ड मजिस्ट्रेट देवसर एवं बीरेन्द्र धर्वे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संम्पूर्ण अनुभाग देवसर, एवं ऋषि पवार उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिंगरौली तथा देवेश कुमार पाठक नगर पुलिस अधीक्षक संम्पूर्ण अनुभाग सिंगरौली के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट होगे।
 
जारी आदेश के अनुसार श्री विकास सिंह उपखण्ड मजिस्ट्रेट चितरंगी तथा श्रीमती हिमाली पाठक संम्पूर्ण अनुभाग चितरंगी, श्री बी.पी पाण्डेय उपखण्ड मजिस्ट्रेट माड़ा एवं कपूर त्रिपाठी निरीक्षक थाना माड़ा सम्पूर्ण अनुभाग माड़ा,रमेश कोल तहसीलदार तहसील सिंगरौली तथा राघुवेन्द द्विवेदी थाना प्रभारी नवानगर पुलिस थाना नवानगर क्षेत्र, शंघधर द्विवेदी निरीक्षक थाना विन्ध्यनगर पुलिस थाना क्षेत्र विन्ध्यनगर, प्रीति सिकरवार तहसीलदार तथा अरूण पाण्डेय थाना प्रभारी कोतवाली बैढ़न पुलिस थाना क्षेत्र बैढ़न, दिवाकर सिंह तहसीलदार पंजरेह एवं यूपी सिंह थाना प्रभारी मोरवा पुलिस थाना क्षेत्र मोरवा, दिलीप सिंह तहसीलदार देवसर तथा संतोष तिवारी थाना प्रभारी जियावन पुलिस थाना क्षेत्र जियावन, शारदा प्रसाद प्रजापति तहसीलदार एवं श्रीमती प्रियंक मिश्रा, पुलिस चौकी क्षेत्र बधौरा, संजय कुमार जाट नायब तहसीलदार एवं अमन बर्मा उपनिरीक्षक चौकी क्षेत्र बधौरा का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राजकुमार कोल नायब तहसीलदार एवं आर.पी सिंह थाना प्रभारी बरगवा थाना क्षेत्र बरगवा, सुरेश चंद सिंह परते तहसीलदार चितरंगी तथा डीएन राज थाना प्रभारी चितरंगी पुलिस थाना क्षेत्र चितरंगी, श्रीमती जान्हवी शुक्ला नायब तहसीलदार तथा रामायण प्रसाद रावत थाना प्रभारी गड़वा पुलिस थाना क्षेत्र गड़वा, जीतेन्द्र कुमार बर्मा तहसीलदार सरई तथा नेहरू सिंह खण्डाते थाना प्रभारी सरई पुलिस थाना क्षेत्र सरई, सुमित कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार एवं सुरेन्द्र यादव उपनिरीक्षण थाना प्रभारी लंघाडोल थाना क्षेत्र लंघाडोल, श्रीमती अंकित जैन नायब तहसीलदार एवं संदीप नामदेव उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी शासन चौकी क्षेत्र शासन, तथा श्रीमती जान्हवी शुक्ला नायब तहसीलदार एवं सीतला यादव उपनरीक्षक चौकी गोरबी चौकी क्षेत्र गोरबी के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry