पं.जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का डायमंड जुबली समारोह 23-24 दिसंबर को

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर के डायमंड जुबली समारोहके आयोजन हेतु सभी भूतपूर्व छात्रों की एक बैठक रखी गई। विस्तृत विचार विमर्श के पश्चात मुख्य समारोह की तारीख 23,24 दिसंबर 2023 तय की गई।

इस संपूर्ण आयोजन हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया,डॉ तृप्ति नगरिया पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय डायमंड जुबली महोत्सव की आयोजन समिति की अध्यक्ष होंगी।आयोजन सचिव डा राकेश गुप्ता, आयोजन उपाध्यक्ष डा . महेश सिन्हा,कोषाध्यक्ष डा अनिल जैन व डा एस बी एस नेताम के नाम का अनुमोदन सर्वसम्मति से हुआ।अन्य समितियों का गठन आगे किया जाएगा। इस समारोह में कॉलेज के 5000 हजार  से अधिक भूतपूर्व छात्र छात्राओं की सपरिवार भाग लेने की संभावना है।

समारोह में मुख्य रूप से कॉलेज के सबसे सीनियर डा एस. के. अहलूवालिया, डा सुबीर मुखर्जी , डा विष्णु दत्त , डा साँवर अग्रवाल, डॉ मुरारी लाल शर्मा डॉ राजीव रत्न तिवारी डॉक्टर अलाउद्दीन फरिश्ता डॉक्टर विप्लव दत्ता डॉ भरत नामदेव डॉ राजेंद्र प्रसाद डॉ तरुण अग्रवाल डा महेंद्र देवांगन , डा राजेश शर्मा , डा धीरेंद्र साव, डा संदीप दवे , डा कमलेश्वर अग्रवाल, डा सतीश राठी , डा शिप्रा शर्मा ( सुपरिंटेंडेंट डी के एस) डा विकास अग्रवाल, डा दिग्विजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry