चार्ज लेने के तीन महीने में ही तबादला, टीचर-प्रिंसिपल के ट्रांसफर में जमकर चली मनमानी

उत्तर प्रदेश राज्य

प्रयागराज
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के स्थानान्तरण में जमकर मनमानी हुई। कोई दो साल से अर्जी लिए चक्कर लगाता रह गया तो किसी को कार्यभार ग्रहण करने के तीन महीने के अंदर मनपसंद स्कूल में तैनाती दे दी गई। 11 अप्रैल 2023 को परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खष्टिहाकलां बांदा में प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करने वाले डॉ. लालजी यादव का 30 जून को आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज मलाक हरहर में तबादला हो गया। शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।

जनता इंटर कॉलेज नौनेर मैनपुरी में 12 दिसंबर को प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त डॉ. गिर्राज सिंह का हिन्दू इंटर कॉलेज कोसीकलां मथुरा तबादला हो गया। 14 दिसंबर को किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा में सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान के पद पर नियुक्त ममता पासवान का बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज गोरखपुर, जबकि तीन दिसंबर को मानस इंटर कॉलेज फतेहपुर देवरिया में सहायक अध्यापक गणित के पद पर नियुक्त विनोद कुमार यादव का डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज प्रयागराज में स्थानान्तरण हो गया। किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी मुजफ्फरनगर में 22 नवंबर 2022 को सहायक अध्यापक हिंदी के पद पर नियुक्त शिवानी सिंह का श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर जौनपुर ट्रांसफर हो गया।

19 नवंबर 2022 को श्री नानिग राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्हारा आगरा में सहायक अध्यापक गृह विज्ञान के पद पर नियुक्त डॉ. ओनम दयाल का दयानन्द इंटर कॉलेज सैदनगली अमरोहा, जबकि 21 अक्तूबर 2022 को गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मकरंद नगर कन्नौज में सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान के पद पर ज्वाइनिंग पाने वालीं संगीता रानी का कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज किदवई नगर कानपुर नगर में तबादला हो गया।

23 अक्तूबर को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा बलिया में नियुक्त विनोद कुमार का सोराम इंटर कॉलेज प्रयागराज, 11 अक्तूबर को सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर कन्नौज में नियुक्त राजेश कुमार अवस्थी का राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज इटौंजा लखनऊ, 24 सितंबर को नेहरू इंटर कॉलेज पहाड़पुर सुबस उन्नाव में नियुक्त नन्दिनी मौर्या का उसी जिले के अटल बिहारी इंटर कॉलेज बड़ा चैराहा में तबादला हो गया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry