हर घर तिरंगा अभियान: चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घर-घर जाकर किया तिरंगा वितरण

मध्य प्रदेश राज्य

मंत्री श्री सारंग की अगुवाई में नरेला विधानसभा में 25 हजार से अधिक तिरंगे ध्वजों का हुआ वितरण
अपने घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर देश के वीरों को अर्पित करें श्रद्धांजलि- मंत्री श्री सारंग

भोपाल

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में 25 हजार तिरंगा ध्वजों का वितरण किया गया। मंत्री श्री सारंग ने घर-घर पहुँचकर रहवासियों में तिरंगा ध्वजों का वितरण किया। उन्होंने सभी से अपने घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लगाने की अपील भी की। मंत्री श्री सारंग ने परिहार चौराहे पर राहगिरों व बस यात्रियों को भी राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारे लगाते हुए नज़र आये।

अपने घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर देश के वीरों को अर्पित करें श्रद्धांजलि

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2022 से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने रहवासियों को झंडा वितरित करते हुए कहा कि 15 अगस्त को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य लगायें। इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ें, उन्हें तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित भी करें। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि तिरंगा हमारा मान-सम्मान और अभिमान है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हम हर घर में तिरंगा माँ भारती के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हजारों क्रांतिकारियों की शहादत को याद कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry