‘दिल बेचारा’ में सुशांत सिंह राजपूत की दादी बनी थीं आर सुब्बालक्ष्मी का निधन

मनोरंजन

मुंबई

मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का 30 नवंबर को कोच्चि में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। मौत का कारण अभी भी मालूम नहीं हो सका है। उनके जाने से हर कोई दुखी है। इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सुब्बालक्ष्मी की मृत्यु की खबर आने के तुरंत बाद, फैन्स ने भी उनके फेसम रोल्स के जरिए सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया है। बता दें कि वह एक्टर थारा कल्याण की मां हैं, जो मलयालम फिल्मों में दिखाई देती हैं।

30 नवंबर को आर सुब्बालक्ष्मी की अचानक मौत की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद हर कोई स्तब्ध रह गया। वह विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में दादी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती थीं। सुब्बालक्ष्मी का विवाह दिवंगत कल्याणकृष्णन से हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

एक्टर के अलावा पेंटर थीं आर सुब्बालक्ष्मी
सुब्बालक्ष्मी सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थीं। वह एक कर्नाटक म्यूजिशियन और पेंटर थीं। मलयालम में उनके कुछ फेमस परफॉर्मेंसेस में 'कल्याणरमन, 'पांडिप्पदा' और 'नंदनम' शामिल हैं। सिर्फ मलयालम ही नहीं, वह तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और संस्कृत फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने अंग्रेजी फिल्म 'इन द नेम ऑफ गॉड' में भी काम किया था।

आर सुब्बालक्ष्मी की फिल्में
तमिल में, उन्हें आखिरी बार थलपति विजय की 'बीस्ट' में देखा गया था और हिंदी में, उन्होंने 'दिल बेचारा' में सुशांत सिंह राजपूत की दादी की भूमिका निभाई थी। सुब्बालक्ष्मी दक्षिण भारत में ऑल इंडिया रेडियो की पहली महिला संगीतकार भी थीं। उन्होंने एक डबिंग कलाकार के रूप में भी काम किया और 65 से अधिक टेलीविजन धारावाहिकों में दिखाई दी थीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry