समाजवादी पार्टी ने 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की करी घोषणा

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुड़ गए हैं। पीलीभीत के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा की इस लिस्ट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को तगड़ा झटका लगा है। सपा ने जौनपुर सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें, जेल में बंद व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को टिकट मिलने की चर्चाएं चल रही थी लेकिन सपा की घोषणा के बाद उन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है।

समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रदेश की सात लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि श्रावस्ती सीट से राम शिरोमणि वर्मा को टिकट दिया गया है। डुमरियागंज सीट से भीष्म शंकर कुशल तिवारी को कैंडिडेट घोषित किया गया है। इसके अलावा संत कबीर नगर सीट से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सलेमपुर सीट से रमाशंकर राजभर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि जौनपुर लोकसभा सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। मछलीशहर लोकसभा सीट से प्रिया सरोज को कैंडिडेट घोषित किया गया है।
 
हालांकि समाजवादी पार्टी ने बदायूं सीट से अपना उम्मीदवार नहीं बदला है। माना जा रहा था कि जल्द ही सपा बदायूं सीट से आदित्य यादव को टिकट दे सकती है। आदित्य यादव सपा के वरिष्ठ नेता और बदायूं सीट से उम्मीदवार शिवपाल यादव के बेटे हैं। हाल ही में बदायूं में एक बैठक के दौरान एक प्रस्ताव के जरिए आदित्य यादव को उम्मीदवार घोषित करने के लिए अखिलेश यादव को एक पत्र भेजा गया है। इस पर अंतिम निर्णय सपा मुखिया अखिलेश यादव को ही लेना है। फिलहाल सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट पर अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं। साथ ही सपा को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry