हरियाणा में फिर एक्टिव हुई जेजेपी, मेगा सदस्यता अभियान का होगा आगाज

राज्य

चंडीगढ़
संगठन को नए सिरे से खड़ा करने में जुटी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अब हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को पूरे प्रदेश में मेगा सदस्यता अभियान शुरू होगा, जो 31 जुलाई तक चलेगा।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला भिवानी और दादरी में विभिन्न दलों से जुड़े लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोनीपत और जींद तथा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा कैथल जिले में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

हिसार में पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला और अमरजीत ढांडा, सिरसा और फतेहाबाद में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। अन्य सभी जिलों में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सदस्यता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में इस महीने के अंत तक साढ़े चार लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry