हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश: NHM कर्मियों के DA में बढ़ोतरी, हजारों कर्मचारियों को राहत

राज्य

चंडीगढ़ 
हरियाणा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मिशन निदेशक, एनएचएम हरियाणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह लाभ तीन चरणों में दिया जाएगा।

तीन चरणों में मिलेगा डीए का लाभ:
1 जनवरी 2024 से: डीए 230% से बढ़ाकर 239% किया जाएगा।
1 जुलाई 2024 से: डीए 239% से बढ़कर 246% हो जाएगा।

1 जनवरी 2025 से: डीए 246% से बढ़ाकर 252% कर दिया जाएगा।
इस निर्णय से एनएचएम के लगभग 14,000 से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

याचिकाकर्ताओं को मिलेगा लाभ
सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बढ़ा हुआ डीए फिलहाल उन्हीं कर्मचारियों को दिया जाएगा जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी, या फिर ऐसे मामलों में याचिकाकर्ता हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में अदालत का कोई विपरीत आदेश आता है, तो कर्मचारियों को दी गई राशि वापस करनी पड़ सकती है।

लंबे इंतजार के बाद मिली राहत
एनएचएम कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इस फैसले की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब उनकी मांग आंशिक रूप से पूरी हुई है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह राहत लंबे संघर्ष और न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सकी है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry