जवाबी कार्रवाई में थानेदार ने कुख्यात को मारी गोली, बिहार-मुजफ्फरपुर में भिड़ंत

राज्य

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक कुख्यात को गोली पुलिस की गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। घटना पियर थाना क्षेत्र के हरपुर बांध चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुख्यात अपराधी मिथुन कुमार के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस गांव में छापेमारी करने पहुंचे।

पुलिस को देखते ही मिथुन की ओर फायरिंग होने लगी। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। थानेदार ने कुख्यात पर गोली चला चला दी। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मिथुन पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। वह कई संगीन अपराधों में लिप्त रहा है। उसके ऊपर में दर्जनों कांड जिसमे लूट हत्या रंगदारी सहित कई मामले दर्ज रहे हैं। उसकी बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस पर फायरिंग की
एसडीपीओ ईस्ट 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात मिथुन ने पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई है। मिथुन के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे कई थानों की पुलिस तलाश रही थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry